यदि आपके पास भी है इस मामले में कोई अपडेट तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर करें
सेन्ट्रल डेस्क
बहुत ही दुखद खबर है, राजस्थान में एक एमएलएम एक्जीक्यूटिव ने खुद आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने बचाने की कोशिशें की जा रहीं हैं परंतु समाचार लिखे जाने तक वह खतरे से बाहर नहीं आया था। बताया गया है कि उसने कई लोगों को जोड़ा था और लोग उस पर अपना ज्वाइनिंग वापस करने का दबाव बना रहे
राजस्थान के स्थानीय अखबारों से मिली खबर के अनुसार
---------------------
ब्यावर/टॉडगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को कर्जे से परेशान व्यक्ति ने केरोसीन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में उसे अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। इससे पूर्व मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीओ के समक्ष पीडि़त के बयान लिए। टॉडगढ़ थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बामियों का आसन निवासी जोधाराम (45) पुत्र चतराराम मेघवाल पर कुछ लोगों का कर्जा था। रुपयों को तकाजा करने पर वह काफी तनाव में था। इसी के चलते उसने सोमवार दोपहर को स्वयं पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाकर उसे एकेएच पहुंचाया। पीडि़त एक मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ा था और उसने लोगों से काफी रुपए ले लिए थे।
---------------------
लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि जोधाराम मेघवाल किस कंपनी के लिए काम किया करते थे।स्पिक इंडिया परिवार और उसके पाठक श्री जोधाराम के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हैं एवं अपने सभी साथियों से आग्रह करते हैं कि कृपया अपने इष्ट देव से जोधाराम मेघवाल के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना करें।
यदि आपके पास भी है इस मामले में कोई अपडेट तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर करें
यदि आपके पास भी है इस मामले में कोई अपडेट तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर करें







You need to be a member of Speak India to add comments!
Join Speak India